Tuesday, January 1, 2019

2019 To Questions | इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित

🌱🌱🌱 ⚜🕉⚜ 🌱🌱🌱

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित..*

        *पञ्चांग-मुख्यांश*
     *📝आज दिनांक 👉*
   
   *📜 02 जनवरी 2019*
                  *बुधवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1940
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी-26:12 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा-09:39 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* कौलव-13:47 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल-26:02 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:36
*🌙चन्द्रोदय-* 28:37
*🌙चन्द्रराशि-* वृश्चिक-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* दक्षिणगोले
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:25 से 13:42
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी द्वादशी 26:12 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , सुरुप द्वादशी , सर्वार्थसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 09:38 से , राजयोग 09:38 से 26:11 तक , प्रकृति दिवस / Nature Day व श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती ।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी त्रयोदशी 27:22 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग 11:02 तक , अमृतसिद्धियोग 07:19 तक , विघ्नकारक भद्रा 27:22 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:03 से , राहु पुन. / केतु उत्तराषाढ़ा में 11:59 पर , श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती व श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दुर्जनेन  समं  सख्यं*
     *प्रीतिं चापि न कारयेत् ।*
*उष्णो दहति चांगारः*
     *शीतः कृष्णायते करम् ॥*
*भावार्थ👉*
       _दुर्जनों की संगति कभी नहीं करनी चाहिये, उनका साथ कोयले के समान होता है, कोयला यदि गरम हो तो जला देता है और शीतल होने पर अंग को काला कर देता है।_
🌹

*2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना  2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।
1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।
1973 - जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।
2002 -  काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।
2002 -  पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008 - बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
2008 - सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।
*इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करें👇*

https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/

2008 -  चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009 - रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
2009 - भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010 - सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
2010 - उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

*2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।

*2 जनवरी को हुए निधन👉*

1950 - डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
1950 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1977 - अजित प्रसाद जैन - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
2014 - अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2018 - अनवर जलालपुरी - 'यश भारती' से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।

*2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _प्रकृति दिवस / Nature Day ।_
🔅 _श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती ।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment